नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान संबंधी कंपनी पेटीएम बैंक ट्रांसफर तथा अन्य भुगतान सुविधाओं को विस्तृत करने के लिए अगले तीन साल में पांच हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी ने इसकी जानकारी दी। पेटीएम ने कहा कि उसने अपने ऐप में ‘माय पेमेंट’ फीचर के तहत ‘बैंक ट्रांसफर्स’ को जोड़ दिया है। इससे उपभोक्ताओं को यूपीआई और आईएमपीएस तरीकों से एक बैंक खाते से दूसरे में पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी।
Related Stories
पेटीएम ने अपने बयान में कहा है, ‘इसके अलावा उपभोक्ता इस फीचर का इस्तेमाल आवर्ती भुगतान, बड़े भुगतान तथा मासिक खर्च आदि का भुगतान कर सकते हैं।’
कंपनी ने बयान में कहा है कि पेटीएम इस साल के अंत तक सिर्फ अपने दम पर 60 हजार करोड़ रुपए तक के बैंक ट्रांसफर की प्रक्रिया का लक्ष्य बना रहा है। कंपनी अपने मुख्य कारोबार में 5,000 करोड़ रुपए निवेश की भी योजना बना रही है।