1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राहत : पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन घटे, जानिए क्या हैं आज की नई कीमतें

राहत : पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन घटे, जानिए क्या हैं आज की नई कीमतें

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 09, 2019 07:29 am IST,  Updated : Aug 09, 2019 11:52 am IST

पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोल के दाम में देश के विभिन्न हिस्सों में 14-16 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में सात पैसे लेकर 13 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है।

petrol and diesel price cut on 9 August 2019- India TV Hindi
petrol and diesel price cut on 9 August 2019

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोल के दाम में देश के विभिन्न हिस्सों में 14-16 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में सात पैसे लेकर 13 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की गई है। तेल के दाम लगातार घटने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। उधर, विदेशी बाजार में इस महीने में कच्चे तेल के दाम में करीब आठ डॉलर प्रति बैरल की कमी आई है जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में और राहत मिलने की संभावना बनी हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे जबकि कोलकाता में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली में 13 पैसे, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम लगातार दूसरे दिन की कटौती के बाद क्रमश: 72.08 रुपये, 74.78 रुपये, 77.74 रुपये और 74.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 65.75 रुपये, 68.08 रुपये और 68.94 रुपये और 69.47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। 

देश की राजधानी दिल्ली में इन दो दिनों में पेट्रोल 20 पैसे लीटर जबकि डीजल 19 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल के भाव में तकरीबन स्थिरता बनी हुई थी लेकिन पिछले महीने की तुलना में इस महीने बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का भाव तकरीबन आठ डॉलर कम हो गया है। पिछले महीने के आखिर में 31 जुलाई को ब्रेंट क्रूड का अक्टूबरी डिलीवरी वायदा अनुबंध 65.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था जबकि शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड का भाव महज 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 57.31 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। 

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर नई कीमतें जारी करती हैं।

नोट- अपने शहर का भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि देश में तेल की कीमतों का निर्धारण करने के लिए डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग मेकेनिज्म 16 जून 2017 से लागू किया गया है। इससे पहले एडमिनिस्ट्रेटिव प्राइस मेकेनिज्म के तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतों का निर्धारण होता था जिसमें महीने के हर पखवाड़े की शुरुआत में कीमतों का निर्धारण किया जाता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा