Monday, January 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार तीसरे दिन बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं तेल के भाव

लगातार तीसरे दिन बढ़ी पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं तेल के भाव

दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल करीब 4 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है। इसी के साथ डीजल मे भी करीब 4 रुपये की ही बढ़त देखने को मिली है। नए साल में अब तक कीमतों में 15 बार बढ़त दर्ज हो चुकी है। वहीं पिछले एक साल में पेट्रोल 20 रुपये और डीजल 15 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है।

Edited by: India TV Paisa Desk
Published : Feb 11, 2021 07:59 am IST, Updated : Feb 11, 2021 01:10 pm IST
पेट्रोल डीजल कीमतों...- India TV Paisa
Photo:PTI

पेट्रोल डीजल कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़त

नई दिल्ली। पेट्रोल और ईंधन कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली है। आज पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे तक और डीजल की कीमतों में 31 पैसे तक बढ़त देखने को मिली है। कीमतों में ये तेजी कच्चे तेल के दाम में उछाल की वजह से रही है, विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमत 61 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं।

जानिए क्या है आपके शहर में तेल की कीमतें

दिल्ली में आज यानि 11 फरवरी को पेट्रोल की कीमत 87.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 78.03 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। पिछले दिन पेट्रोल  87.60 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 77.73 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर था।

मुंबई में 11 फरवरी को पेट्रोल 94.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.94 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। पिछले दिन पेट्रोल 94.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.63 रुपये प्रति लीटर पर था।   

कोलकाता में आज पेट्रोल के दाम बढ़त के साथ 89.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.61 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं। पिछले दिन पेट्रोल 88.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.31 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर था।  

चेन्नई में भी आज पेट्रोल के दाम 90.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.18 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं।   

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल कीमतों में बदलाव हुआ है। बेंगलुरू में पेट्रोल के दाम 90.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 82.72 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं।   

शहर      पेट्रोल (रुपये प्रति लीटर)      डीजल (रुपये प्रति लीटर)

लखनऊ           86.77                      78.39

भोपाल             95.78                      86.10

जयपुर             94.25                       86.27

चंडीगढ़           84.55                       77.74

पटना              90.27                      83.22

शिलांग           89.78                       82.43

श्रीनगर            91.18                     81.58

देहरादून         87.35                       78.66

भुवनेश्वर         88.54                     85.02

कीमतों में कितना हुआ बदलाव

दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल करीब 4 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है। इसी के साथ डीजल मे भी करीब 4 रुपये की ही बढ़त देखने को मिली है। नए साल में अब तक कीमतों में 15 बार बढ़त दर्ज हो चुकी है। वहीं पिछले एक साल में पेट्रोल 20 रुपये और डीजल 15 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement