1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 14वें दिन थमी तेल की कीमतों में गिरावट, आज इस कीमत पर मिलेगा पेट्रोल और डीजल

14वें दिन थमी तेल की कीमतों में गिरावट, आज इस कीमत पर मिलेगा पेट्रोल और डीजल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2018 06:58 am IST,  Updated : Oct 31, 2018 06:58 am IST

पेट्रोल की कीमतों में पिछले 14 दिनों से जारी गिरावट आखिरकार बुधवार को जाकर थम गई। राहत की बात यह रही कि कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

Petrol- India TV Hindi
Petrol

पेट्रोल की कीमतों में पिछले 14 दिनों से जारी गिरावट आखिरकार बुधवार को जाकर थम गई। राहत की बात यह रही कि कीमतों में कोई बढ़ोत्‍तरी नहीं हुई है। आज भी पेट्रोल और डीजल मंगलवार की कीमतों पर ही मिलेगा। बता दें कि पेट्रोल की कीमतों में इस महीने की 17 तारीख से लगातार गिरावट आ रही थी। इस दौरान पेट्रोल करीब 3.5 रुपए सस्‍ता हो चुका है। वहीं इस गिरावट से तेल की कीमतें करीब 50 दिन पहले लौट चुकी हैं। 

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा बुधवार को जारी कीमतों के अनुसार दिल्‍ली में आज पेट्रोल की कीमत 79.55 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहीं हैं। वहीं डीजल की बात करें तो दिल्‍ली में आज एक लीटर डीजल पड़वाने के लिए 73.78 रुपए खर्च करने होंगे। 

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां भी पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 85.04 रुपए प्रति लीटर है। दूसरी ओर डीजल की कीमतें 77.32 रुपए प्रति लीटर तय की गईं। जो कि मंगलवार की कीमतों के बराबर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा