1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel latest price: दिल्ली में फिर 72 रुपए हुआ पेट्रोल, डीजल भी हुआ महंगा

Petrol Diesel latest price: दिल्ली में फिर 72 रुपए हुआ पेट्रोल, डीजल भी हुआ महंगा

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 23, 2020 11:06 am IST,  Updated : Feb 23, 2020 11:12 am IST

पेट्रोल के दाम में रविवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि हुई जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में फिर पेट्रोल का भाव 72 रुपए लीटर से ज्यादा हो गया है।

Petrol Diesel Rate Today, Today Petrol price, Today Diesel price, Petrol price, Today Diesel price- India TV Hindi
Petrol Diesel Rate Today 23 February 2020

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में रविवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि हुई जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में फिर पेट्रोल का भाव 72 रुपए लीटर से ज्यादा हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत में भी करीब छह सप्ताह में पहली बार इजाफा हुआ है। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को दिल्ली, कोलकाता और पेट्रोल के दाम में सात पैसे जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की, जबकि चारों महानगरों में डीजल के दाम में सात पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 72.01 रुपये, 74.65 रुपये, 77.67 रुपये और 74.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमत भी बढ़कर चारों महानगरों में क्रमश: 64.70 रुपये, 67.02 रुपये, 67.80 रुपये और 68.32 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगातार दस दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का अप्रैल डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को 1.45 फीसदी की कमजोरी के साथ 58.45 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इससे पहले लगातार 10 दिनों में ब्रेंट क्रूड के दाम में तकरीब छह डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ था। चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण तेल की मांग कमजोर होने से कीमतों पर फिर दबाव आया।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है। एक क्लिक में यहां अपने शहर का रेट चेक करें।

एसएमएस के जरिए ऐसे जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा