1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल के रेट को लेकर बड़ी खबर, जानिए आपके शहर में आज कहां पहुंची कीमत

पेट्रोल डीजल के रेट को लेकर बड़ी खबर, जानिए आपके शहर में आज कहां पहुंची कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 14, 2021 12:15 pm IST,  Updated : Mar 14, 2021 12:18 pm IST

पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर आज फिर ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज एकबार फिर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पेट्रोल डीजल के रेट को लेकर बड़ी खबर, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं कीमत- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल के रेट को लेकर बड़ी खबर, जानिए आपके शहर में आज क्या हैं कीमत Image Source : FILE

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल की कीमतों को लेकर आज रविवार को फिर ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज एकबार फिर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है। महंगाई के इस दौर में देश की आम जनता को इससे थोड़ी सी राहत जरूर मिलेगी। देश में 27 फरवरी से तेल की कीमत में कोई बदलाव नही हुआ है जिसके कीमतें स्थिर बनी हुई है। 

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए जबकि डीजल के दाम 81.47 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई  में पेट्रोल 93.17 रुपये और डीजल 86.45 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 91.35 और डीजल 84.35 रुपये, भोपाल में पेट्रोल 99.21 और डीजल 89.76 रुपये, रांची में पेट्रोल 88.54 रुपये और डीजल 86.12 रुपये, बेंगलुरु में पेट्रोल  94.22 और डीजल 86.37 रुपये, पटना में पेट्रोल 93.48 और डीजल 86.73 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.73 और डीजल 81.17 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 89.31 और डीजल 81.85 रुपये में बिक रहा है। 

पढ़ें- Gold खरीदने का गोल्डन चांस आ गया! देखें कई शहरों के आज का रेट

पढ़ें- FASTag मंथली पास बनवाने का तरीका, NHAI ने साझा की बड़ी जानकारी

क्या ये चुनावी राहत है?

जानकारों के मुताबिक देश के 5 राज्यों में चुनाव हैं। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर हैं। चुनाव खत्म होते ही माना जा रहा है कि कीमत फिर बढ़ सकती हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान भी 48 दिनों तक दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। उसके बाद लगभग रोज कीमतें बढ़ीं। इस बीच पेट्रोल डीजल के जीएसटी के दायरे में आने की चर्चा हो रही है। जिसके चलते माना जा रहा है कि पेट्रोल 75 रुपये तक आ सकता है।  

पढ़ें- चेतावनी! अगर गाड़ी चलाते समय की ये गलती तो लाइसेंस हो जाएगा जब्त

जनवरी से पेट्रोल 7.36 रुपये और डीजल 07.60 रुपये महंगा

2021 के साल में पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। इस साल जनवरी और फरवरी की बात करें तो 25 दिनों मे ही पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है। फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल 04.74 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया है। फरवरी महीने में इसकी कीमत में 4.52 रुपये का इजाफा हो चुका है। नए साल में देखें तो डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

पढ़ें- Alert! 5000 रुपए का कटेगा चालान और 3 महीने की जेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा