1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल ने तोड़े रिकॉर्ड, एमपी राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में भी कीमतें 100 के पार

पेट्रोल-डीजल ने तोड़े रिकॉर्ड, एमपी राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में भी कीमतें 100 के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 11, 2021 08:11 am IST,  Updated : May 11, 2021 08:11 am IST

पेट्रोल डीजल की कीमतों ने एक बार फिर उफान मारना शुरू कर दिया है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेल के दाम बढ़े हैं।

पेट्रोल-डीजल ने तोड़े...- India TV Hindi
पेट्रोल-डीजल ने तोड़े रिकॉर्ड, एमपी राजस्थान के बाद महाराष्ट्र में भी कीमतें 100 के पार

पेट्रोल डीजल की कीमतों ने एक बार फिर उफान मारना शुरू कर दिया है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल में जहां प्रति लीटर 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, वहीं डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। मंगलवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 91.80 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल 82.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। बता दें कि 4 मई को करीब 66 दिनों के बाद तेल की कीमतों में इजाफा होना शुरू हुआ था। इस प्रकार मई महीने में छह दिनों की बढ़ोत्तरी ने ही पेट्रोल 1.43 रुपये और डीजल 1.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। 

राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद सोमवार को महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए। यहां सोमवार को कीमतें 100.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गईं। बाजार के जानकारों के अनुसार पेट्रोल और डीजल आगे और भी महंगा हो सकता है। पिछले सप्ताह कच्चे तेल के बाजार में तेजी के संकेत ही मिले। अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में तेल की बिक्री नए रिकार्ड पर है। इससे कच्चे तेल के बाजार में मांग बढ़ी है।

आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

 
शहर का नाम  पेट्रोल रुपये/लीटर  डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली  91.80  82.36
मुंबई  98.17  89.48
चेन्नई  93.62  87.25
कोलकाता  91.92  85.20
भोपाल  99.83  90.68
रांची 88.97  87.00
बेंगलुरु  94.85  87.31
पटना  94.04  87.98
चंडीगढ़  88.31  82.03
लखनऊ  89.77  82.74

(स्रोत- IOC SMS)

पढें-  LPG ग्राहकों को मिल सकते हैं 50 लाख रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

पढें-  खुशखबरी! हर साल खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, मालामाल कर देगी ये स्कीम

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अमेरिकी बाजार में इस सप्ताह के शुरूआती दिन ब्रेंट क्रूड (Brent crude oil) के दाम में 0.20 डॉलर की कमी दिखी। इसी के साथ यह 68.12 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 0.16 डॉलर की कमी के साथ 64.76 डॉलर प्रति बैरल तक घट गया था।

चुनाव के चलते ठहरे थे दाम

बीते मार्च से देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव की हलचल थी। जिसके चलते कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पेट्रोल 77 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि बीते मार्च-अप्रैल के दौरान डीजल के दाम में ठहर ठहर कर चार दिन 77 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा