1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर फिर आई बड़ी खबर, खुद पेट्रोलियम मंत्री ने दी जानकारी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर फिर आई बड़ी खबर, खुद पेट्रोलियम मंत्री ने दी जानकारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 21, 2021 06:19 pm IST,  Updated : Feb 22, 2021 01:33 pm IST

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बड़ी खबर है। कई दिनों से लगातार रेट बढ़ने के बाद तेल के दाम आसमान को छू गए है। ऐसे में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बताया कि ईंधन की कीमत बढ़ने के पीछे दो मुख्य कारण हैं।

Petrol Diesel Price Hike Today (22 February 2021) पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बड़ी खबर है। कई दि- India TV Hindi
Petrol Diesel Price Hike Today (22 February 2021) पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बड़ी खबर है। कई दिनों से लगातार रेट बढ़ने के बाद तेल के दाम आसमान को छू गए है। ऐसे में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बताया कि ईंधन की कीमत बढ़ने के पीछे दो मुख्य कारण हैं। Image Source : FILE

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर बड़ी खबर है। कई दिनों से लगातार रेट बढ़ने के बाद तेल के दाम आसमान को छू गए है। ऐसे में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बताया कि ईंधन की कीमत बढ़ने के पीछे दो मुख्य कारण हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार ने ईंधन का उत्पादन कम कर दिया है और अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए वह देश कम ईंधन का उत्पादन कर रहे हैं। इससे तेल का इस्तेमाल करने वाले देशों में तेल की कीमत बढ़ रही हैं। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि तेल कीमत बढ़ने का एक और कारण COVID है। हमें बहुत सारे विकास कार्य करने हैं। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार टैक्स इकठ्ठा करती है। विकास कार्यों पर खर्च करने से अधिक रोजगार पैदा होंगे। सरकार ने अपने निवेश में वृद्धि की है और इस बजट में 34 फीसदी अधिक पूंजी व्यय किया जाएगा। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राज्य सरकार के खर्च में भी वृद्धि होगी। यही कारण है कि हमें इस कर की आवश्यकता है लेकिन संतुलन की आवश्यकता भी है। मेरा मानना है कि वित्त मंत्री एक रास्ता खोज सकती हैं।

पढ़ें- खुशखबरी! किसान आंदोलन के बीच इन किसानों को सरकार ने दिए 1.23 लाख करोड़ रुपए

पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने को लेकर एक्शन में सरकार, इस बड़े मंत्री ने दिया बड़ा बयान

इसके अलावा पेट्रोल डीजल की कीमत में कटौती कर दी गई है। तेल के दाम में यह कटौती लोगों की मांग और महंगाई को ध्यान में रखकर की गई है। पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाले है ऐसे में वहां राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम कर दिए है। पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1 रुपए की कटौती की है। यह कटौती तेल कीमतों पर आज आधी रात से लागू हो जाएगी। 

कोलकाता में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 91.78 और डीजल की कीमत 84.56 रुपए है। मूल्य में कौटती के बाद नई दरें आधी रात से लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के दाम में 12 दिनों से जारी वृद्धि पर आज ब्रेक लग गया है जो कि देश के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। बीते सप्ताह के आखिर में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई नरमी के बाद तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को कोई बदलाव नहीं किया। पेट्रोल का भाव इस समय रिकॉर्ड स्तर पर है। 

पढ़ें- 50 लीटर फ्री पेट्रोल-डीजल पाने का मौका, देखें ऑफर की पूरी डिटेल

पढ़ें- Paytm पर मिल रहा है 1000 रुपए का बड़ा कैशबैक, देखें ऑफर की पूरी जानकारी

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव रविवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 90.58 रुपये, 91.78 रुपये, 97 रुपये और 92.59 रुपये प्रति लीटर बना रहा। डीजल की कीमतें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी क्रमश: 80.97 रुपये, 84.56 रुपये, 88.06 रुपये और 85.98 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी रही।

पढ़ें- SBI ने लॉन्च किया YONO Merchant App, व्यापारियों को होगा बड़ा फायदा

फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंच चुकी है। कीमतों में तेजी के पीछे कच्चे तेल में बढ़त के साथ साथ सरकारों के द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स हैं। महामारी की वजह से सरकार की आय में गिरावट देखने को मिली है लेकिन खर्च काफी बढ़ गए हैं, जिससे सरकार के सामने टैक्स घटाने के विकल्प काफी सीमित हैं। इस साल की शुरुआत के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। तब से अब तक पेट्रोल और डीजल में साढ़े 4 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल चुकी है।

पढ़ें- Maruti Celerio पर बड़े डिस्काउंट का ऐलान, कम कीमत में खरीदें यह शानदार कार

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का अप्रैल डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को बीते सत्र से 1.89 फीसदी की कमजोरी के साथ 62.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का मार्च अनुबंध बीते सत्र से 2.45 फीसदी की गिरावट के साथ 59.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा