1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, फटाफट चेक करें आज का रेट

Petrol Diesel Price: लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल के दाम, फटाफट चेक करें आज का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 30, 2019 11:33 am IST,  Updated : Nov 30, 2019 11:33 am IST

पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन शनिवार को वृद्धि हुई जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Petrol Diesel price on 30 Nov 2019- India TV Hindi
Petrol Diesel price on 30 Nov 2019

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन शनिवार को वृद्धि हुई जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते सप्ताह तकरीबन तीन डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में आगे थोड़ी नरमी की उम्मीद की जा सकती है।

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में फिर पांच पैसे जबकि चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर लीटर की वृद्धि हुई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बढ़कर क्रमश: 74.86 रुपए, 77.54 रुपए, 80.51 रुपए और 77.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हालांकि चारों महानगरों में डीजल की कीमत बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.78 रुपए, 68.19 रुपए, 69 रुपए और 69.53 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का फरवरी अनुबंध में शुक्रवार को बीते सत्र से 3.98 फीसदी लुढ़ककर 60.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह 22 नवंबर को ब्रेंट क्रूड का भाव 63.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का जनवरी अनुबंध पिछले सत्र से 4.63 फीसदी फिसलकर 55.42 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप एसएमएस के जरिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा