1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price: महंगा हो गया कच्चा तेल, भारत में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों की हुई घोषणा

Petrol Diesel Price: महंगा हो गया कच्चा तेल, भारत में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों की हुई घोषणा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 18, 2021 08:12 am IST,  Updated : Sep 18, 2021 08:12 am IST

बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, वहीं कीमतों में कटौती जरूर हुई है।

Petrol Diesel Price: महंगा हो गया...- India TV Hindi
Petrol Diesel Price: महंगा हो गया कच्चा तेल, भारत में पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतों की हुई घोषणा

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल जारी है। बीते एक सप्ताह में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतों में 3.31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। दूसरी ओर भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। शनिवार (18 सितंबर 2021)को सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल पर राहत दी है। तेल कंपनियों ने आज 13वें दिन तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 

बता दें कि 17 जुलाई के बाद से तेल के दाम में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, वहीं कीमतों में कटौती जरूर हुई है। दूसरी ओर बीते 12 दिनों से तेल के भाव स्थिर हैं। लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले तेल कंपनियों ने 5 सितंबर को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी। 

आपको बता दें कि IOCL की ओर से हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल की कीमतें जारी कर दी जाती है। सितंबर के महीने में दो बार कीमतों में कटौती दर्ज हुई है। रविवार से पहले बुधवार को पेट्रोल डीजल के दाम 15-15 पैसे घटे थे। वहीं इससे पहले, पिछले सप्ताह मंगलवार को भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी ही कमी की गई थी। पिछले करीब एक पखवाड़े में अब तक डीजल 1 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 

ये हैं दिल्ली मुंबई के दाम

दिल्ली में तेल की कीमतों पर गौर करें तो यहां पेट्रोल 101.19 पैसे प्रति लीटर वहीं, डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर वहीं, डीजल 96.19 पैसे प्रति लीटर है। हालांकि, अभी भी पेट्रोल-डीजल रिकॉर्ड स्तर पर बिक रहा है और अधिकतर शहरों में पेट्रोल के भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा है और कई शहरों में तो डीजल ने भी 100 का आंकडा पार कर दिया है। 

अन्य शहरों में क्या हैं तेल की कीमतें 

कोलकाता में आज पेट्रोल 101.62 रुपये और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में आज पेट्रोल 98.96 रुपये और डीजल 93.26 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 104.70 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ में आज पेट्रोल 98.30 रुपये और डीजल 89.02 रुपये प्रति लीटर
पटना में आज पेट्रोल 103.79 रुपये और डीजल 94.55 रुपये प्रति लीटर
जयपुर में आज पेट्रोल 108.13 रुपये और डीजल 97.76 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम में आज पेट्रोल 98.94  रुपये और डीजल 89.32 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद में आज पेट्रोल 105.26 रुपये और डीजल 96.69 रुपये प्रति लीटर
रांची में आज पेट्रोल 96.21 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर
देहरादून में आज पेट्रोल 97.68 रुपये और डीजल 89.43 रुपये प्रति लीटर
शिमला में आज पेट्रोल 98.96 और डीजल 88.13 रुपये प्रति लीटर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हैं दाम 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल जारी है। बीते एक सप्ताह में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमतों में 3.31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। बीते सप्ताह के शुक्रवार को यह 72.92 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार को समाप्त इस सप्ताह यह चढ़ कर 75.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) भी पिछले सप्ताह के 69.98 डॉलर प्रति बैरल से चढ़ कर इस सप्ताह 71.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। 

आप भी पता कर सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

इंडियन आयल ने पेट्रोल-डीजल का रेट पता करने की सुविधा दी है। आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक दिल्ली की कीमत जानने के लिए मैसेज बॉक्स में टाइप करें- RSP 102072 (RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump) और इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। इसी तरह, मुबंई के लिए RSP 108412, कोलकाता के लिए RSP 119941 और चेन्नई के लिए RSP 133593 टाइप कर इसे 9224992249 नंबर पर भेज दें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर ताजा रेट प्राप्त होंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा