1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel Price : फिर बढ़े पेट्रोल के दाम-डीजल स्थिर, जानिए आज का रेट

Petrol, Diesel Price : फिर बढ़े पेट्रोल के दाम-डीजल स्थिर, जानिए आज का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 18, 2019 06:55 am IST,  Updated : Jul 18, 2019 10:47 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने आज गुरुवार (petrol diesel price) को भी पेट्रोल में 8 से 12 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Petrol, Diesel Price on 18 July 2019 today Petrol, Diesel rate- India TV Hindi
Petrol, Diesel Price on 18 July 2019 today Petrol, Diesel rate

नई दिल्ली।  एक दिन के विराम के बाद फिर पेट्रोल के भाव फिर बढ़ गए हैं। तेल विपणन कंपनियों ने आज गुरुवार (petrol diesel price) को भी पेट्रोल में 8 से 12 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में आठ पैसे जबकि कोलकाता में 12 पैसे और चेन्नई में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। हालांकि राहत की बात ये है कि लगातार छठे दिन भी आज डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.35 रुपये, 75.77 रुपये, 78.96 रुपये और 76.18 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं। 

वहीं राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आज पेट्रोल 72.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है वहीं डीजल 65.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। अगर बात गुरुग्राम की जाए तो यहां पेट्रोल आज 73.11 रुपए प्रति लीटर व डीजल 65.43 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रोजाना तय किए जाते हैं क्योंकि अपने यहां तेल की कीमतों का निर्धारण के लिए डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग मेकेनिज्म 16 जून 2017 से लागू है। इससे पहले एडमिनिस्ट्रेटिव प्राइस मेकेनिज्म के तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतों का निर्धारण होता था जिसमें महीने के हर पखवाड़े की शुरुआत में कीमतों का निर्धारण किया जाता था। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा