1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel price: दिल्ली में 74 रुपए लीटर से कम हुआ पेट्रोल, डीजल के भी दाम घटे

Petrol, Diesel price: दिल्ली में 74 रुपए लीटर से कम हुआ पेट्रोल, डीजल के भी दाम घटे

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 06, 2019 10:22 am IST,  Updated : Oct 06, 2019 10:22 am IST

पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला रविवार को लगातार चौथे दिन जारी रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में करीब दो सप्ताह बाद पेट्रोल 74 रुपए लीटर से कम दाम पर मिलने लगा है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.89 रुपए और डीजल का 67.03 रुपए लीटर हो गया है।

Petrol, Diesel price - India TV Hindi
Petrol, Diesel price 

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला रविवार को लगातार चौथे दिन जारी रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में करीब दो सप्ताह बाद पेट्रोल 74 रुपए लीटर से कम दाम पर मिलने लगा है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.89 रुपए और डीजल का 67.03 रुपए लीटर हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को 12-16 पैसे लीटर की कटौती की। लगातार चार दिनों की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 72 पैसे लीटर सस्ता हो गया है और डीजल का भाव भी 46 पैसे प्रति लीटर घट गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.89 रुपए, 76.53 रुपए, 79.50 रुपए और 76.74 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 67.03 रुपए, 69.39 रुपए, 70.27 रुपए और 71.81 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

बता दें कि पेट्रोल के दाम में रविवार को दिल्ली और मुंबई में 15 पैसे, कोलकाता में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 12 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं।

नोट- भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा