1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली में Petrol price 72 रुपए प्रति लीटर से कम, Diesel भी हुआ सस्ता

दिल्ली में Petrol price 72 रुपए प्रति लीटर से कम, Diesel भी हुआ सस्ता

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 12, 2019 07:29 am IST,  Updated : Aug 12, 2019 07:29 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में बदलाव नहीं किया है जबकि डीजल के दाम में लगातार पांचवे दिन कटौती की गई है। आज डीजल के दाम 6 पैसे प्रति लीटर घटाए गए हैं।

petrol diesel price on 12 August 2019- India TV Hindi
petrol diesel price on 12 August 2019

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में बदलाव नहीं किया है जबकि डीजल के दाम में लगातार पांचवे दिन कटौती की गई है। आज डीजल के दाम 6 पैसे प्रति लीटर घटाए गए हैं। आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल 71.99 रुपए व डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 65.43 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 71.99 रुपये, 74.69 रुपये, 77.65 रुपये और 74.78 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 65.43 रुपये, 67.81 रुपये और 68.60 रुपये और 69.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आज पेट्रोल 71.56 रुपए व डीजल 64.69 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। गुरुग्राम में आज पेट्रोल 72.11 रुपए व डीजल 64.81 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है। बीते दिनों अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई नरमी के के कारण भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम घट रहे हैं। देश में पेट्रोल और डीजल के भाव पांच जुलाई के बाद के सबसे निचले स्तर पर है।

आज सोमवार (12 अगस्त) को अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानने के लिए यहां क्लिक करें।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर नई कीमतें जारी करती हैं।

बता दें कि देश में तेल की कीमतों का निर्धारण करने के लिए डायनामिक फ्यूल प्राइसिंग मेकेनिज्म 16 जून 2017 से लागू किया गया है। इससे पहले एडमिनिस्ट्रेटिव प्राइस मेकेनिज्म के तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतों का निर्धारण होता था जिसमें महीने के हर पखवाड़े की शुरुआत में कीमतों का निर्धारण किया जाता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा