1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel Prices : आज फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज का रेट

Petrol, Diesel Prices : आज फिर घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज का रेट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 10, 2019 08:15 am IST,  Updated : Oct 10, 2019 08:15 am IST

तेल विपणन कंपनियों ने आज गुरुवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। आज पेट्रोल 5 पैसे व डीजल 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। बता दें कि तेल विपणन कंपनियों ने बीते बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था।

Petrol, diesel prices - India TV Hindi
Petrol, diesel prices 

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने आज गुरुवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं। आज पेट्रोल 5 पैसे व डीजल 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। बता दें कि तेल विपणन कंपनियों ने बीते बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था जबकि पिछले छह दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.02 रुपए और डीजल में 68 पैसे प्रति लीटर की कटौती किए जाने से त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 73.54 रुपए, 76.18 रुपए, 79.15 रुपए और 76.38 रुपए प्रति लीटर हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमशः 66.75 रुपए, 69.11 रुपए, 69.97 रुपए और 70.51 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में आज पेट्रोल 75.10 रुपए और डी़जल 67.01 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में आज पेट्रोल 73.30 रुपए और डीजल 65.91 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

नोट- भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल-डीजल का रेट चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा