1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार 9वें दिन घटे दाम : दिल्‍ली में 73, मुंबई में 75 और चेन्‍नई में 76 रुपए लीटर से नीचे बिक रहा है पेट्रोल

लगातार 9वें दिन घटे दाम : दिल्‍ली में 73, मुंबई में 75 और चेन्‍नई में 76 रुपए लीटर से नीचे बिक रहा है पेट्रोल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 30, 2018 11:19 am IST,  Updated : Nov 30, 2018 11:19 am IST

पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार नौवें दिन गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73 रुपए प्रति लीटर से कम हो गया है।

Petrol- India TV Hindi
Petrol Image Source : PETROL

नई दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार नौवें दिन गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 73 रुपए प्रति लीटर से कम हो गया है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 75 रुपए लीटर और चेन्नई में 76 रुपए लीटर से कम दाम पर पेट्रोल मिलने लगा है। डीजल का भाव दिल्ली में 68 रुपए और मुबई में 71 रुपए प्रति लीटर से कम हो गया है।

तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के भाव में 37 पैसे प्रति लीटर की कटौती की, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 36 पैसे और चेन्नई में 39 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 41 पैसे प्रति लीटर कम हुए। वहीं, मुंबई में डीजल के दाम में 44 पैसे और चेन्नई में 43 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 72.87 रुपए, 74.88 रुपए, 78.43 रुपए और 75.62 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 67.72 रुपए, 69.57 रुपए, 70.89 रुपए और 71.52 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गईं।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड का भाव 60 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। डब्ल्यूटीआई 51 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा