1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel Prices: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, यहां चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol, Diesel Prices: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, यहां चेक करें अपने शहर का रेट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Oct 11, 2019 09:42 am IST,  Updated : Oct 11, 2019 09:42 am IST

पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। आज शुक्रवार को पेट्रोल दिल्ली और मुंबई में 12 पैसे, कोलकाता में 11 पैसे और चेन्नई में 13 पैसे लीटर सस्ता हुआ है।

petrol diesel price- India TV Hindi
petrol diesel price

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। आज शुक्रवार को पेट्रोल दिल्ली और मुंबई में 12 पैसे, कोलकाता में 11 पैसे और चेन्नई में 13 पैसे लीटर सस्ता हुआ है। डीजल का दाम भी दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.42 रुपए, 76.07 रुपए, 79.03 रुपए और 76.25 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 66.60 रुपए, 68.96 रुपए, 69.81 रुपए और 70.35 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

नोट- भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते दिनों नरमी रहने से भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार कटौती की जा रही है, जिससे त्योहारी सीजन में देश के लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी। बाजार के जानकार बताते हैं कि तेल का दाम बढ़ने से माल-भाड़ा में वृद्धि होती है जिससे वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों में इजाफा होता है।

एसएमएस से पता कर सकते हैं अपने शहर का रेट

आप SMS के जरिए भी पेट्रोल-डीजल का रेट चेक कर सकते हैं। बता दें कि उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टडर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमत जान सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्‍यम से सूचित किया जाएगा। इंडियन ऑयल ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा, एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा।

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा