1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Big Annoucement: पीएम आत्‍मनिर्भर स्‍वास्‍थ्‍य योजना होगी लॉन्‍च, खर्च होंगे 64,180 करोड़ रुपये

Big Annoucement: पीएम आत्‍मनिर्भर स्‍वास्‍थ्‍य योजना होगी लॉन्‍च, खर्च होंगे 64,180 करोड़ रुपये

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 01, 2021 11:22 am IST,  Updated : Feb 01, 2021 12:54 pm IST

Big Annoucement: पीएम आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना होगी लॉन्च, खर्च होंगे 64,180 करोड़ रुपये

pm atmanirbhar swasthya yojana 2021 announced in budget 2021- India TV Hindi
  pm atmanirbhar swasthya yojana 2021 announced in budget 2021 Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्‍ली। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2021 भाषण में पीएम आत्‍मनिर्भर स्‍वास्‍थ्‍य योजना को लॉन्‍च करने की घोषणा की है। इसके लिए बजट में 64,180 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्‍त मंत्री ने कहा कि यह आपदा में अवसर वाला बजट है। इसलिए आज मैं आत्‍मनिर्भर भारत का विजन पेश कर रही हूं। उन्‍होंने कहा कि सरकार और आरबीआई द्वारा अबतक 27.1 लाख करोड़ रुपये के राहत उपायों की घोषणा की जा चुकी है, जो जीडीपी का 13 प्रतिशत है।

आम बजट 2021-22 लोकसभा के पटल पर प्रस्तुत करने के बाद अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जिस तरह इस बार बजट बनाया गया वैसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एक बड़ी चुनौती थी क्योंकि पिछले बजट के समय यह मालूम नहीं था कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का आगे क्या हाल रहने वाला है। भारत ने कोरोना महामारी के संकट का मजबूती के साथ सामना किया और आपदा को अवसर में बदला।

उन्होंने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत देश के करीब 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज बांटा गया। आठ करोड़ परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को केंद्रीय बजट 2021-22 पेश करने से पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। वित्त मंत्री ने परंपरा के अनुसार संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भेंट की। बजट को मंजूरी देने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 10.15 बजे होगी। संसद में बजट पेश किए जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाला केंद्रीय मंत्रिमंडल वित्त वर्ष 2021-22 के बजट को मंजूरी देगा। परंपरागत रूप से बजट की प्रतियां वित्त मंत्री के आने से पहले संसद परिसर में लाई जाती हैं, लेकिन इस साल कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते कोई दस्तावेज नहीं छपा है।

इसकी जगह बजट की प्रतियां इलेक्ट्रॉनिक रूप से दी जाएंगी। बजट दस्तावेजों को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और इसके लिए एक खास ऐप भी बनाया गया है। सीतारमण सोमवार को लोकसभा में अपना तीसरा बजट पेश करेंगी। ऑफ-व्हाइट और लाल रंग की रेशमी साड़ी पहने सीतारमण ने बजट भाषण को बहीखाते के रूप में ले जाने की अपनी परंपरा को जारी रखा। इसके लिए उन्होंने लाल रंग के पर्स नुमा बही का इस्तेमाल किया। 

यह भी पढ़ें: लेदर ब्रीफकेस के बाद बही-खाता से भी छूटा पीछा, वित्‍त मंत्री हाथ में ये चीज लेकर पहुंची संसद भवन

यह भी पढ़ें: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की वो 10 बातें, जो सभी को ध्‍यान से सुननी चाहिए

यह भी पढ़ें: Budget-2021 से पहले आई राहत की खबर, पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा