1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पंजाब में 13 अक्टूबर तक होगी बिजली कटौती, 50 फीसदी क्षमता पर चल रहे संयंत्र

पंजाब में 13 अक्टूबर तक होगी बिजली कटौती, 50 फीसदी क्षमता पर चल रहे संयंत्र

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 10, 2021 09:40 pm IST,  Updated : Oct 10, 2021 09:40 pm IST

पंजाब में बिजली आपूर्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है और राज्य के स्वामित्व वाली पीएसपीसीएल ने रविवार को कहा कि राज्य में 13 अक्टूबर तक रोजाना तीन घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी।

पंजाब में 13 अक्टूबर तक होगी बिजली कटौती, 50 फीसदी क्षमता पर चल रहे संयंत्र- India TV Hindi
पंजाब में 13 अक्टूबर तक होगी बिजली कटौती, 50 फीसदी क्षमता पर चल रहे संयंत्र Image Source : PIXABAY

चंडीगढ़: पंजाब में बिजली आपूर्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है और राज्य के स्वामित्व वाली पीएसपीसीएल ने रविवार को कहा कि राज्य में 13 अक्टूबर तक रोजाना तीन घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। कोयले की गंभीर कमी ने पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड को बिजली उत्पादन में कटौती करने और बिजली की कटौती करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

अधिकारियों ने कहा कि कोयले के भंडार में कमी के कारण, कोयले से चलने वाले बिजली संयंत्र अपनी उत्पादन क्षमता के 50 प्रतिशत से भी कम पर काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि निजी बिजली तापीय संयंत्रों के पास डेढ़ दिन तक और राज्य के स्वामित्व वाली इकाइयों के पास चार दिनों तक कोयले का भंडार है। पीएसपीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ए वेणुप्रसाद ने कहा कि राज्य भर में स्थित सभी कोयला आधारित संयंत्रों को कोयले की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के साथ-साथ भारत के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। वेणुप्रसाद ने कहा कि पीएसपीसीएल कृषि क्षेत्र सहित उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए बाजार से अत्यधिक दरों पर भी बिजली खरीद रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा