1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 16 दिन में दूसरी बार बढ़े ATF के दाम, दिल्‍ली में हवाई ईंधन 5494 रुपए प्रति किलो लीटर हुआ महंगा

16 दिन में दूसरी बार बढ़े ATF के दाम, दिल्‍ली में हवाई ईंधन 5494 रुपए प्रति किलो लीटर हुआ महंगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 16, 2020 09:42 am IST,  Updated : Jun 16, 2020 09:42 am IST

तेल कंपनियों ने कहा कि दिल्ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत में 5494.5 रुपए प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 5480.62 रुपए प्रति किलोलीटर, मुंबई में 5494.5 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्न्ई में 5670.33 रुपए प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है।

Prices of aviation turbine fuel  in metros increased- India TV Hindi
Prices of aviation turbine fuel  in metros increased Image Source : GOOGLE

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने जून माह के 16 दिनों में हवाई ईंधन के दाम में दूसरी बार वृद्धि की है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को मेट्रो शहरों में घरेलू हवाई कंपनियों के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम में वृद्धि करने की घोषणा की है। कंपनियों ने कहा है कि नई कीमतें तत्‍काल प्रभाव से लागू होंगी। इससे पहले 1जूूून को एटीएफ के दाम बढ़ाए  गए थे।

तेल कंपनियों ने कहा कि दिल्‍ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत में 5494.5 रुपए प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 5480.62 रुपए प्रति किलोलीटर, मुंबई में 5494.5 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्‍न्‍ई में 5670.33 रुपए प्रति किलोलीटर की वृद्धि की गई है। एक किलोलीटर में एक हजार लीटर मात्रा होती है।

ताजा मूल्‍यवृद्धि के बाद दिल्‍ली में एविएशन टर्बाइन फ्यूल की नई कीमत 39,069.87 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। इसी प्रकार कोलकाता में कीमत बढ़कर 44,024.10 रुपए प्रति किलोलीटर, मुंबई में 38,565.06 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्‍नई में 40,239.63 रुपए प्रति किलोलीटर होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा