1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश 19 प्रतिशत बढ़कर 39,182 करोड़ रुपए पर: कुशमैन एंड वेकफील्ड

रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी निवेश 19 प्रतिशत बढ़कर 39,182 करोड़ रुपए पर: कुशमैन एंड वेकफील्ड

 Reported By: India TV Business Desk
 Published : Oct 31, 2019 03:24 pm IST,  Updated : Oct 31, 2019 03:24 pm IST

रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश चालू कैलेंडर साल के पहले नौ माह में 19 प्रतिशत बढ़कर 39,182 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

Private equity investment in real estate rises 19 per cent to Rs 39,182 crore: C&W- India TV Hindi
Private equity investment in real estate rises 19 per cent to Rs 39,182 crore: C&W

नयी दिल्ली। रियल एस्टेट क्षेत्र में निजी इक्विटी (पीई) निवेश चालू कैलेंडर साल के पहले नौ माह में 19 प्रतिशत बढ़कर 39,182 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। प्रॉपर्टी परामर्शक कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने कहा कि विदेशी निवेशक लगातार वाणिज्यिक संपत्तियों का अधिग्रहण कर रहे हैं। इस वजह से रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश बढ़ा है। जनवरी-सितंबर, 2018 में रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश 32,890 करोड़ रुपए रहा था। 

कुशमैन एंड वेकफील्ड के कंट्री प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक (भारत) अंशुल जैन ने कहा, 'सालाना आधार पर निवेश गतिविधियों में 19 प्रतिशत का उछाल उद्योग के लिए सकारात्मक परिदृश्य को दर्शाता है।' कुशमैन के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में कार्यालय संपत्तियों में पीई निवेश 18 प्रतिशत बढ़कर 20,757 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 17,535 करोड़ रुपए था। इस दौरान आवासीय क्षेत्र में पीई निवेश 24 प्रतिशत घटकर 6,255 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 8,280 करोड़ रुपये था। 

वहीं खुदरा रियल एस्टेट क्षेत्र में पीई निवेश दोगुना से अधिक होकर 4,800 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 1,988 करोड़ रुपए था। आतिथ्य क्षेत्र यानी होटलों आदि में पीई निवेश 3,950 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,025 करोड़ रुपए था। भंडारण एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में पीई निवेश 91 प्रतिशत बढ़कर 1,971 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,030 करोड़ रुपए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा