1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकारी बैंकों ने अक्‍टूबर में बांटा 2.52 लाख करोड़ रुपए का कर्ज, इसमें शामिल है 1.05 लाख करोड़ रुपए का नया ऋण

सरकारी बैंकों ने अक्‍टूबर में बांटा 2.52 लाख करोड़ रुपए का कर्ज, इसमें शामिल है 1.05 लाख करोड़ रुपए का नया ऋण

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 21, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 07:03 pm IST

सरकार ने सितंबर में सरकारी बैंकों से कर्ज वितरण बढ़ाने और 400 जिलों में लोन मेला आयोजित करने के लिए कहा था

PSU banks disburse Rs 2.52 lakh cr loans in Oct- India TV Hindi
PSU banks disburse Rs 2.52 lakh cr loans in Oct Image Source : PSU BANKS DISBURSE RS 2.5

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अक्टूबर के त्‍यौहारी मौसम में रिकॉर्ड 2.52 लाख करोड़ रुपए का कर्ज वितरित किया। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

वित्तीय सेवा विभाग ने बयान जारी कर कहा कि इसमें 1.05 लाख करोड़ रुपए का नया कर्ज शामिल है। इसके अलावा 46,800 करोड़ रुपए की कार्यशील पूंजी ऋण के रूप में दी गई।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने सितंबर में सरकारी बैंकों से कर्ज वितरण बढ़ाने और 400 जिलों में लोन मेला आयोजित करने के लिए कहा था ताकि खुदरा ग्राहकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी को कर्ज दिया जा सके। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा