1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अक्टूबर-नवंबर के दौरान रिकॉर्ड 4.9 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बांटा

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने अक्टूबर-नवंबर के दौरान रिकॉर्ड 4.9 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बांटा

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 03, 2019 05:33 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 07:01 pm IST

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने त्योहारों के दौरान अक्टूबर-नवंबर में रिकार्ड 4.91 लाख करोड़ रुपए के कर्ज बांटे।

psu banks disburse rs 4.9 lakh crore loan in October-November 2019- India TV Hindi
psu banks disburse rs 4.9 lakh crore loan in October-November 2019

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने त्योहारों के दौरान अक्टूबर-नवंबर में रिकार्ड 4.91 लाख करोड़ रुपए के कर्ज बांटे। खपत बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के इरादे से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सितंबर महीने में बैंकों से गाहकों तक पहुंचने और जरूरी मानकों का पालन करते हुए जरूरतमंदों को कर्ज देने को कहा था। 

वित्त मंत्री के निर्देश पर ग्राहकों तक पहुंच यानी कर्ज मेला देश भर में 374 जिलों में आयोजित किया गया। इसमें एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम), गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी), खुदरा तथा कृषि के कर्जदारों पर विशेष जोर दिया गया।

बता दें कि अक्टूबर के दौरान बैंकों ने 2.52 लाख करोड़ रुपए जबकि नवंबर में 2.39 लाख करोड़ रुपए कर्ज के रूप में दिए गए। बयान के अनुसार इस प्रकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने दो महीनों अक्टूबर और नवंबर में 4.91 लाख करोड़ रुपए वितरित किए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा