1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पंजाब सरकार राज्य के 8.5 लाख किसानों को स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाएगी

पंजाब सरकार राज्य के 8.5 लाख किसानों को स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाएगी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 08, 2021 08:00 pm IST,  Updated : Aug 08, 2021 08:00 pm IST

पंजाब सरकार ने करीब 8.5 लाख किसानों और उनके परिवारों को साल 2021-22 के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है।

पंजाब सरकार राज्य के 8.5 लाख किसानों को स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाएगी- India TV Hindi
पंजाब सरकार राज्य के 8.5 लाख किसानों को स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाएगी Image Source : PTI

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने करीब 8.5 लाख किसानों और उनके परिवारों को साल 2021-22 के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है। 'जे' फॉर्म और 'गन्ना तौल पर्ची' वाले सभी किसान इस स्वास्थ्य योजना के लिए पात्र होंगे। वित्त, सब्सिडी दावों और कर छूट का लाभ उठाने के लिए 'जे' फॉर्म की जरूरत होती है।

किसानों को योजना के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से पंजाब मंडी बोर्ड ने इस साल पहली बार एक खास पोर्टल शुरू किया है। अब किसानों को पहले की तरह खुद से आवेदन करने के लिए बाजार समिति कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी।

पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष लाल सिंह ने रविवार को एक बयान में कहा कि बोर्ड सभी किसानों के बीमा कवर के लिए पूरे प्रीमियम का भुगतान करेगा और किसानों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा