नयी दिल्ली। बजाज आटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने ग्लोबल NCAP पर निशाना साधते हुए आज कहा कि वाहन सुरक्षा पर ब्रिटेन के इस संगठन का रुख उनकी सीमित समझ से परे है। इस तरह से कंपनी के क्वाडरसाइकिल क्यूट के क्रेश परीक्षण परिणाम को लेकर दोनों पक्षों में बयानबाजी का यह नया दौर है। उल्लेखनीय है कि एनसीएपी ने कल ही 5 भारतीय कारों को एडल्ट सिक्योरिटी के मामले में शून्य स्टार दिए हैं।
बजाज को फरीदाबाद में आयोजित आटोमोबाइल सुरक्ष्ग्या सम्मेलन में प्रवक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम के आयोजकों में ग्लोबल एनसीएपी भी शामिल थी। बजाज ने कहा, ग्लोबल एनसीएपी वाहन सुरक्षा के मामले में एक तरफ तो क्वाडरसाइकिलों को लेकर गलत बयानी करती नजर आ रही है वहीं दूसरी और वह क्यूट को नई खोज का वैश्विक उदाहरण तथा भविष्य का वाहन करार देती है।
उल्लेखनीय है कि क्यूट के क्रेश परीक्षण परिणाम को लेकर बजाज की पिछले महीने ग्लोबल एनसीएपी के महासचिव डेविड वार्ड के साथ जुबानी जंग हुई थी। एक बयान में बजाज ने कहा है, मैंने क्वाडरसाइकिल को लेकर ग्लोबल एनसीएपी की ओर से इसके बाद ज्यादा कुछ व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा है, मेरे लिये यह स्पष्ट है कि सुरक्षा पर उनका रख मेरी सीमित समझ से परे है।
क्रैश टेस्ट में फेल हुईं सेलेरियो, ईऑन, स्कॉर्पियो और क्विड सहित पांच कारें