1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त से कारोबार के नए अवसर बढ़ेंगे: प्रधानमंत्री

आर्थिक पैकेज की चौथी किस्त से कारोबार के नए अवसर बढ़ेंगे: प्रधानमंत्री

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 16, 2020 09:27 pm IST,  Updated : May 16, 2020 09:27 pm IST

आर्थिक पैकेज के चौथे चरण में वित्त मंत्री ने सुधार कदमों का ऐलान किया

Prime Minister- India TV Hindi
Prime Minister Image Source : PTI

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार द्वारा शनिवार को घोषित आर्थिक उपायों से कारोबार के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था का कायाकल्प करने में मदद मिलेगी। मोदी ने ट्वीट किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को जो घोषणाएं की हैं उनमें कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों मसलन कोयला, खनिज, रक्षा, विमानन, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा को शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन उपायों और सुधारों से कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे। इनसे आर्थिक रूपांतरण में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। सीतारमण ने शनिवार को इसी पैकेज की चौथी किस्त का ब्योरा जारी किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा