1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अनिल अंबानी अब नहीं जाएंगे जेल, RCom ने किया एरिक्‍सन को 458.77 करोड़ रुपए का भुगतान

अनिल अंबानी अब नहीं जाएंगे जेल, RCom ने किया एरिक्‍सन को 458.77 करोड़ रुपए का भुगतान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 18, 2019 06:38 pm IST,  Updated : Mar 18, 2019 06:39 pm IST

कंपनी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई मंगलवार तक की समयसीमा के भीतर यह भुगतान करना था।

RCom Chairman Anil Ambani- India TV Hindi
RCom Chairman Anil Ambani Image Source : RCOM CHAIRMAN ANIL AMBANI

नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने स्वीडन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन को 458.77 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कंपनी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई मंगलवार तक की समयसीमा के भीतर यह भुगतान करना था। यदि कंपनी ऐसा करने में विफल रहती है तो आरकॉम के चेयरमैन अनिल अंबानी को तीन महीने जेल की सजा काटनी पड़ती। 

पिछले महीने इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इसे जानबूझकर भुगतान नहीं करने का मामला बताया और अंबानी को अदालत की अवमानना का दोषी पाया। साथ ही कंपनी को आदेश दिया कि वह या तो चार हफ्ते के भीतर एरिक्सन के बकाये का भुगतान करे या अंबानी तीन माह जेल का कारावास भुगतें। 

इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आरकॉम ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार एरिक्सन को 458.77 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है। हालांकि, इसकी ज्यादा जानकारी उसने नहीं दी। एरिक्सन से भी इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया हासिल नहीं की जा सकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा