1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price: मिल सकती है राहत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 5% से ज्यादा टूटा

Petrol-Diesel Price: मिल सकती है राहत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 5% से ज्यादा टूटा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jul 17, 2018 09:16 am IST,  Updated : Jul 17, 2018 09:17 am IST

पेट्रोल और डीजल की महंगाई की मार झेल रही आम जनता को कुछ राहत मिल सकती है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है जिसका फायदा तेल कंपनियों को हो रहा है और वह इस फायदे को आम जनता से बांटने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं।

Relief on petrol and diesel price expected as crude oil falls in global market- India TV Hindi
Relief on petrol and diesel price expected as crude oil falls in global market

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की महंगाई की मार झेल रही आम जनता को कुछ राहत मिल सकती है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है जिसका फायदा तेल कंपनियों को हो रहा है और वह इस फायदे को आम जनता से बांटने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल का भाव घटकर 68 डॉलर से नीचे आ चुका है, आज इसकी कीमतों में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट है, इसी तरह ब्रेंट क्रूड का भाव भी घटकर 72 डॉलर के नीचे आ गया है और सोमवार को इसमें 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ घरेलू स्तर पर रुपए में भी आज मजबूती देखी जा रही है, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर खुला है, फिलहाल डॉलर का भाव 68.38 रुपए दर्ज किया जा रहा है। रुपए में आई मजबूती की वजह से कच्चा तेल आयात करने के लिए तेल कंपनियों का खर्च भी कम हुआ है और उनको और फायदा हो रहा है।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए आज तेल कंपनियों में पेट्रोल और डीजल के भाव में किसी तरह की कटौती नहीं की है, लेकिन जानकार मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में भाव में कटौती हो सकती है। दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 76.84 रुपए, कोलकाता में 79.51 रुपए, मुंबई में 84.22 रुपए और चेन्नई में 79.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल की बात करें तो आज मंगलवार को दिल्ली में इसका दाम 68.47 रुपए, कोलकाता में 71.03 रुपए, मुंबई में 72.65 रुपए और चेन्नई में 72.28 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा