1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ओलंपिक एथलीट को एक करोड़ रुपए का बीमा कवर देगी एडलविस टोकियो लाइफ

ओलंपिक एथलीट को एक करोड़ रुपए का बीमा कवर देगी एडलविस टोकियो लाइफ

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 24, 2016 11:39 am IST,  Updated : Apr 24, 2016 11:41 am IST

एडलविस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस ने रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक एथलीट को एक-एक करोड़ रुपए का बीमा कवर देने की पेशकश की है।

रियो ओलंपिक एथलीट को एक करोड़ रुपए का बीमा कवर देगी एडलविस टोकियो लाइफ- India TV Hindi
रियो ओलंपिक एथलीट को एक करोड़ रुपए का बीमा कवर देगी एडलविस टोकियो लाइफ

नई दिल्ली। एडलविस ग्रुप की कंपनी एडलविस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस ने रियो ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक एथलीट को एक-एक करोड़ रुपए का बीमा कवर देने की पेशकश की है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) ने घोषणा की कि रियो 2016 ओलंपिक में एडलविस ग्रुप उसका प्रमुख भागीदार होगा। आईओए ने यह भी घोषणा की कि बालीवुड अभिनेता सलमान खान भारतीय दल के ब्रांड एम्बेस्डर होंगे।

एडलविस टोकियो लाइफ ने एक विग्यप्ति में कहा, एडलविस ग्रुप रियो ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रत्येक एथलीट को एक-एक करोड़ रुपए का बीमा कवर देने की घोषणा करता है। यह बीमा कवर समूह का जीवन बीमा संयुक्त उद्यम इकाई एडलविस टोकियो लाइफ इंश्योरेंस देगी। आज की तारीख तक आठ क्षेत्रों में 75 भारतीय एथलीट ओलंपिक के लिये सफल घोषित किये गये हैं और अगले दो महीनों में इसमें और लोग सफल हो सकते हैं।

यह घोषणा यहां ओलंपिक पदक विजेता एम.सी. मेरीकॉम और रियो ओलंपिक के लिए सफल एथलीट, भारतीय पुरूष हॉकी टी के कप्तान, सरदार सिंह और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रितु रानी की उपस्थिति में की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा