1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सुभाष चंद्र बोस के तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर मोदी सरकार जारी करेगी 75 रुपए का सिक्‍का

सुभाष चंद्र बोस के तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ पर मोदी सरकार जारी करेगी 75 रुपए का सिक्‍का

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 14, 2018 11:38 am IST,  Updated : Nov 14, 2018 11:38 am IST

नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पहली बार पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 रुपए का स्मारक सिक्का जारी होगा

new coin - India TV Hindi
new coin Image Source : NEW COIN

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पहली बार पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर 75 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेगी।  वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। 

अधिसूचना में कहा गया है कि पोर्ट ब्लेयर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा पहली बार तिरंगा फहराने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर जारी करने के लिए केंद्र सरकार के अधिकार के तहत 75 रुपए मूल्य का सिक्का सरकारी ढलाई कारखाने में बनाया जाएगा।

35 ग्राम के इस सिक्के में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा तथा निकल और जस्ता पांच-पांच प्रतिशत होंगे। इस सिक्के में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर, सेलुलर जेल की पृष्ठभूमि में ध्वज को सलाम करते हुए दिखाई पड़ेगी। चित्र के नीचे वर्षगांठ के साथ 75 का अंक छपा होगा। 

देवनागरी लिपि और अंग्रेजी दोनों भाषा में पहला तिरंगा फहराने का दिन सिक्के पर छपा होगा। उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर, 1943 को, सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार सेलुलर जेल, पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने 21 अक्टूबर को लालकिले पर राष्ट्रीय ध्‍वज फहराया था और सुभाष चंद्र बोस द्वारा बनाई गई आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर एक पट्टिका का अनावरण किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा