1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. लगातार 6वें दिन मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 7 पैसे बढ़कर 70.85 पर हुआ बंद

लगातार 6वें दिन मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 7 पैसे बढ़कर 70.85 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 11, 2019 07:01 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 07:01 pm IST

ऐसी आशंका है कि ये आंकड़े निराशाजनक हो सकते हैं और इससे मुद्रा की तेजी पर अंकुश लग सकता है।

Rupee extends winning run for 6th day against US dollar, gains 7 paise- India TV Hindi
Rupee extends winning run for 6th day against US dollar, gains 7 paise Image Source : RUPEE EXTENDS WINNING RUN

नई दिल्‍ली। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल के दाम में नरमी के साथ रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत होकर 70.85 पर पहुंच गया। यह लगातार छठा सत्र है जब रुपया मजबूत हुआ है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार गुरुवार को जारी होने वाले मुद्रास्फीति तथा औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े से पहले रुपए में तेजी आई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 70.87 पर खुला। कारोबार के दौरान घरेलू मुद्रा 70.74 से 70.94 के दायरे में रही। अंत में स्थानीय मुद्रा 7 पेसे मजूत होकर 70.85 पर बंद हुई।

रुपया मंगलवार को 70.92 पर बंद हुआ था। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लि. के विश्लेषक (विदेशी मुद्रा और सर्राफा) गौरंग सोमैया ने कहा कि मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े आने से पहले अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी बनी रही। ये आंकड़े कल जारी होंगे।

ऐसी आशंका है कि ये आंकड़े निराशाजनक हो सकते हैं और इससे मुद्रा की तेजी पर अंकुश लग सकता है। इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 172.69 अंक मजबूत होकर 40,412.57 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.35 अंक की तेजी के साथ 11,910 अंक पर बंद हुए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा