1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोर शुरुआत, खुलते ही 34 पैसे गिरा

डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोर शुरुआत, खुलते ही 34 पैसे गिरा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2018 10:51 am IST,  Updated : Nov 05, 2018 10:51 am IST

विदेशी पूंजी निकासी से सोमवार को रुपया अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 34 पैसे गिरकर 72.79 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Rupee- India TV Hindi
Rupee

विदेशी पूंजी निकासी से सोमवार को रुपया अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 34 पैसे गिरकर 72.79 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने और घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट से रुपया पर दबाव रहा। इसके अलावा, अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से भी रुपया पर नकारात्मक असर पड़ा। 

इससे पहले वैश्विक बाजार में कच्चा तेल के सात महीने के निचले स्तर पर आ जाने तथा विदेशी निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 100 पैसे मजबूत होकर 72.45 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वहीं, सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक सोमवार शुरुआती कारोबार में 100.54 अंक यानी 0.29 प्रतिशत गिरकर 34,911.11 अंक पर आ गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा