1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सरकार और आरबीआई के बीच लड़ाई का दिखने का लगा बुरा असर, शुरुआती कारोबार में रुपया 43 पैसे टूटा

सरकार और आरबीआई के बीच लड़ाई का दिखने का लगा बुरा असर, शुरुआती कारोबार में रुपया 43 पैसे टूटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 31, 2018 11:02 am IST,  Updated : Oct 31, 2018 11:02 am IST

आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने तथा विदेशी निवेशकों की सतत लिवाली से बुधवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपया 43 पैसे कमजोर होकर 74.11 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया।

rupee- India TV Hindi
rupee Image Source : RUPEE

मुंबई। आयातकों की ओर से डॉलर की मांग बढ़ने तथा विदेशी निवेशकों की सतत लिवाली से बुधवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपया 43 पैसे कमजोर होकर 74.11 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत रहने तथा सरकार एवं रिजर्व बैंक के बीच खींचतान की चिंताओं का भी रुपए पर दबाव रहा। 

मंगलवार को रुपया 23 पैसे गिरकर 73.68 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। हालांकि कच्चे तेल के लगभग स्थिर रहने से रुपए की गिरावट पर कुछ लगाम लगी। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत मजबूत होकर 76.38 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी कहा है कि वह नवंबर के दौरान बाजार में 40,000 करोड़ रुपए की नकदी डालेगा।

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शेयर बाजारों से 1,592.02 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की। इस बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मजबूती में खुलने के तुरंत बाद 263.30 अंक गिरकर 33,627.83 अंक पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा