1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रुपए में आया 10 पैसे का सुधार, डॉलर के मुकाबले 71.14 पर हुआ बंद

रुपए में आया 10 पैसे का सुधार, डॉलर के मुकाबले 71.14 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 22, 2019 08:37 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 08:38 pm IST

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 71.23 पर अपरिवर्तित रुख के साथ खुला और दिन के कारोबार के दौरान 71.11 रुपए की ऊंचाई को छू गया।

Rupee- India TV Hindi
Rupee Image Source : RUPEE

मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष ब्याज दर को पूर्वस्तर पर बनाये रखने की बढ़ती उम्मीदों के बाद विदेशी पूंजी के भारी निवेश के कारण स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ प्रति डॉलर 71.14 पर बंद हुआ। 

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता के पहले डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने हालांकि रुपए की तेजी पर कुछ अंकुश लगा दिया। शेयर बाजारों के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को पूंजी बाजार में 6,311.01 करोड़ रुपए की भारी राशि का निवेश किया। 

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 71.23 पर अपरिवर्तित रुख के साथ खुला और दिन के कारोबार के दौरान 71.11 रुपए की ऊंचाई को छू गया। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की तेजी के साथ 71.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

गुरुवार को रुपया 13 पैसे की हानि के साथ 71.24 रुपए पर बंद हुआ था। साप्ताहिक आधार पर रुपए में नौ पैसे अथवा 0.13 प्रतिशत की तेजी आई है। यह लगातार दूसरा सप्ताह रहा, जबकि रुपया बढ़त के साथ बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा