1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरा, प्रति डॉलर 71.17 पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे गिरा, प्रति डॉलर 71.17 पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 25, 2019 11:13 pm IST,  Updated : Jan 25, 2019 11:13 pm IST

अंतर बैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 71.03 पर मजबूती के साथ खुला लेकिन बाद में यह बिकवाली दबाव में आ गया।

Rupee- India TV Hindi
Rupee Image Source : RUPEE

मुंबई। घरेलू शेयरों में बिकवाली तथा निर्यातकों की बढ़ती डॉलर मांग के बीच शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 71.17 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

हालांकि, साप्ताहिक आधार पर रुपए में दो पैसे की तेजी रही है। इससे पूर्व के निरंतर दो सप्ताहों के दौरान रुपए में गिरावट रही थी। बाजार सूत्रों ने कहा कि वित्तीय प्रदर्शन के प्रभावित होने की चिंताओं के बीच रुपए की धारणा प्रभावित हुई। 

अंतर बैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया 71.03 पर मजबूती के साथ खुला लेकिन बाद में यह बिकवाली दबाव में आ गया। कारोबार के अंत में यह अपने पूर्व बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट दर्शाता हुआ 71.17 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

गुरुवार को रुपया 26 पैसे की तेजी के साथ 71.07 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली से रुपए की धारणा प्रभावित हुई लेकिन कच्चे तेल की घटती कीमत ने कुछ हद तक गिरावट को सीमित रखा। 

ब्रेंट क्रूड भी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी संस्‍थागत निवेशकों ने गुरुवार को 94.45 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्‍थागत निवेशकों ने 389.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा