1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर आई बड़ी आफत, सेबी ने ठोका जुर्माना

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर आई बड़ी आफत, सेबी ने ठोका जुर्माना

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 29, 2021 11:17 am IST,  Updated : Jul 29, 2021 11:17 am IST

पॉर्न फिल्मों से जुड़े विवाद में फंसे कारोबारी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अब शेयर बाजार से भी झटका लगा है।

सेबी के निशाने पर राज...- India TV Hindi
सेबी के निशाने पर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी, ठोका भारी जुर्माना Image Source : PTI

नयी दिल्ली। पॉर्न फिल्मों से जुड़े विवाद में फंसे कारोबारी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अब शेयर बाजार से भी झटका लगा है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने वियान इंडस्ट्रीज लि., शिल्पा शेट्टी कुंद्रा तथा रिपु सूदन कुंद्रा (राज कुंद्रा) पर खुलासा खामियों और उसके साथ भेदिया कारोबार नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया है। 

सेबी की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार उनपर कुल मिलाकर तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है जिसका भुगतान उन्हें संयुक्त रूप से करना है। शिल्पा और रिपू वियान इंडस्ट्रीज के प्रवर्तक हैं। नियामक ने यह आदेश सितंबर, 2013 से दिसंबर, 2015 के दौरान की गई जांच के बाद दिया है। सेबी ने इन इकाइयों की भेदिया कारोबार प्रतिबंध नियमों के उल्लंघन के लिए जांच की थी। अक्टूबर, 2015 में वियान इंडस्ट्रीज ने चार लोगों को पांच लाख शेयरों का तरजीही आवंटन किया था। 

इसके अलावा रिपू और शिल्पा को 2.57 करोड़ रुपये (प्रत्येक) के 1,28,800 (प्रत्येक) शेयरों का आवंटन किया गया। इस बारे में उन्हें कंपनी को जरूरी खुलासा करना था क्योंकि लेनदेन का मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक था। सेबी ने कहा, ‘‘यह रिकॉर्ड पर है कि भेदिया कारोबार रोधक नियमनों के तहत यह खुलासा तीन साल से अधिक की देरी से किया गया।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा