1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेंसेक्स 206 प्वाइंट घटकर फिर 33000 के नीचे लुढ़का, PSU बैंक और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स 206 प्वाइंट घटकर फिर 33000 के नीचे लुढ़का, PSU बैंक और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 28, 2018 03:59 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 04:08 pm IST

शेयर बाजार में आज पीएसयू बैंक इंडेक्स और मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है, इनके अलावा मीडिया, रियलिटी और एफएमसीजी इंडेक्स में भी बिकवाली देखने को मिली है

Sensex fall- India TV Hindi
Sensex falls more than 200 points on Wednesday

नई दिल्ली। शेयर बाजार में लगातार 2 दिन तक जिन शेयरों में खरीदारी की वजह से मजबूती देखी जा रही थी उन पीएसयू बैंक शेयरों में आज भारी गिरावट आई और इस वजह से आज शेयर बाजार भी टूट गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 205.71 प्वाइंट की गिरावट के साथ 33968.68 पर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 62.85 प्वाइंट घटकर 10121.30 के स्तर पर बंद हुआ है।

शेयर बाजार में आज पीएसयू बैंक इंडेक्स और मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है, इनके अलावा मीडिया, रियलिटी और एफएमसीजी इंडेक्स में भी बिकवाली देखने को मिली है, सभी सेक्टर इंडेक्स में सिर्फ आईटी इंडेक्स बढ़ा है बाकी सब लाल निशान के साथ बंद हुए हैं।

शेयरों की बात करें तो निफ्टी की 50 में से 30 कंपनियां गिरावट के साथ बंद हुई हैं और सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों ने लाल निशान के साथ क्लोजिंग दी है। निफ्टी पर घटने वाली कंपनियों में सबसे आगे भारती एयरटेल टाटा स्टील, वेदांत, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज ऑटो के शेयर रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा