1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार की हल्की तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 30 और निफ्टी 5 अंक बढ़ा

शेयर बाजार की हल्की तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 30 और निफ्टी 5 अंक बढ़ा

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Sep 15, 2016 10:08 am IST,  Updated : Sep 15, 2016 10:08 am IST

इंटरनेशल मार्केट से मिले सुस्त संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है। सेंसेक्स 30 अंक बढ़कर 28400 के स्तर पर है।

शेयर बाजार की हल्की तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 30 और निफ्टी 5 अंक बढ़ा- India TV Hindi
शेयर बाजार की हल्की तेजी के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 30 और निफ्टी 5 अंक बढ़ा

नई दिल्ली। अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले सुस्त संकेतों के बावजूद घरेलू बाजारों में आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 30 अंक उछलकर 28400 के पार चला गया है। वहीं निफ्टी 5  अंक की मामूली तेजी के साथ 8730 के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल रही है।

आईटी में गिरावट , एफएमसीजी में खरीदारी

एनसई पर फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं आईटी सेक्टर में बिकवाली का रुख बना हुआ है। सबसे ज्यादा तेजी वाले इंडेक्स में फार्मा 0.53 फीसदी, एफएमसीजी 0.28 फीसदी और फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स 0.27 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है। जबकि आईटी इंडेक्स में 0.24 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है वहीं मीडिया, मेटल, रियल्टी और निजी बैंक सेक्टर पर दबाव देखने को मिल रहा है।

निफ्टी के 26 शेयरो में गिरावट

निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में यस बैंक 2.27 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.07 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.95 फीसदी, पावर ग्रिड 0.78 फीसदी और इंफोसिस 0.78 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहे हैं। वहीं सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में अरबिंदो फार्मा 2.06 फीसदी, बीएचईएल 1.57 फीसदी, सिप्ला 1.53 फीसदी, गेल 1.52 फीसदी और सन फार्मा 1.49 फीसदी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा