1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सेक्स टॉयज सहित कई अवैध सामान को कस्टम विभाग ने किया जब्त, 1000 से ज्यादा पार्सल रोके

सेक्स टॉयज सहित कई अवैध सामान को कस्टम विभाग ने किया जब्त, 1000 से ज्यादा पार्सल रोके

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 09, 2017 06:58 pm IST,  Updated : Jul 10, 2017 09:04 am IST

कस्टम विभाग ने कम-से-कम 1,000 ऐसे पार्सल को अकेले दिल्ली में अपने विदेशी डाकघर में रोका है जिनमें सेक्स टॉयज सहित दूसरा सामान है

सेक्स टॉयज सहित कई अवैध सामान को कस्टम विभाग ने किया जब्त, 1000 से ज्यादा पार्सल रोके- India TV Hindi
सेक्स टॉयज सहित कई अवैध सामान को कस्टम विभाग ने किया जब्त, 1000 से ज्यादा पार्सल रोके

नई दिल्ली। देश में अवैध तरीके से लाये जा रहे ऐसे कई सामान सीमा शुल्क विभाग नियमित रूप से अपने कब्जे में ले रहा है जिनकी सूची आपको अचंभति कर सकती है। इन सामानों में ड्रोन और रिमोट से चलने वाला हेलीकाप्टर समेत सेक्स टॉयज और अश्लील सामग्री शामिल हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कस्टम विभाग ने कम-से-कम 1,000 ऐसे पार्सल को अकेले दिल्ली में अपने विदेशी डाकघर में रोका है। सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि लोग वर्जित सामान को देश में लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें नशीले पदार्थ, अश्लील पत्रिका, अश्लील सीडी और सेक्स के खिलौनों समेत अन्य सामान शामिल हैं। इसके अलावा ड्रोन और हेलीकाप्टर जैसे प्रतिबंधित सामान भी इसमें शामिल हैं।

उसने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंता के कारण ड्रोन और रिमोट से चलने वाला हेलीकाप्टर अधिकृत सरकारी एजेंसियों से जरूरी मंजूरी के साथ ही देश में लाया जा सकता है। उदाहरण के लिये चीन से भारत भेजे गये पार्सल को रोका गया। इसका कारण इसमें अश्लील सामग्री होना है। सरकार की नीति के अनुसार इसे देश में नहीं लाया जा सकता है।

लोग दवा, नशीले पदार्थ युक्त ड्रग और नशीले पदार्थ पार्सल के जरिये अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से भेजने की कोशिश करते रहते हैं।

अधिकारी ने कहा, प्रतिबंधित और वर्जति सामानों के आयात और देश से बाहर भेजे जाने वाले ऐसे पार्सलों की जांच और जरूरी कार्वाई के लिये रोका गया। विदेशी डाकघर :एफपीओ: का संरक्षक डाक विभाग है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एफपीओ के कामकाज को लेकर चिंता जतायी जहां ज्यादातर काम पर्याप्त कर्मचारी के बिना हाथ से किया जाता है।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीमा शुल्क विभाग ने डाक विभाग से एफपीओ को पूरी तरह कंप्यूटरीकृत करने को कहा है ताकि उसके जरिये होने वाली तस्करी पर लगाम लगायी जा सके। जहां एफपीओ प्रतिदिन 5,000 पार्सल निर्यात के लिये तथा आयात वाले 3,500 पार्सल को देखता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा