1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कौशल विकास मंत्रालय ने शुरू किया Kaushal Yuva Samwaad

कौशल विकास मंत्रालय ने शुरू किया Kaushal Yuva Samwaad

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jul 09, 2019 08:20 am IST,  Updated : Jul 09, 2019 10:57 am IST

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने सोमवार को 'कौशल युवा संवाद' कार्यक्रम शुरू किया।

Skill development ministry launches Kaushal Yuva Samwaad- India TV Hindi
Skill development ministry launches Kaushal Yuva Samwaad Image Source : SOCIAL MEDIA

नयी दिल्ली। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय ने सोमवार को 'कौशल युवा संवाद' कार्यक्रम शुरू किया। इसका उद्देश्य देशभर के सभी कौशल प्रशिक्षण केंद्रों में युवाओं के बीच संवाद स्थापित करना है ताकि उनके विचारों और सिफारिशों की मदद से मौजूदा योजनाओं का विस्तार किया जा सके। 

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि सालाना एक करोड़ से अधिक युवा मिशन से जुड़ रहे हैं। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम युवाओं के नजरिये को समझें। उन्होंने कहा कि कौशल युवा संवाद उम्मीदवारों के नजरिये से संभावित मुद्दों और समाधानों पर चर्चा करने के लिए मंच होगा और हमें स्किल इंडिया की पेशकश के साथ युवाओं की आकांक्षाओं से मेल खाने के लिए दृष्टिकोण देगा। 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कौशल युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन आठ से 10 जुलाई के बीच सभी प्रशिक्षण केंद्रों खासकर प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, पॉलीटेक्निक और अन्य प्रशिक्षण केंद्रों पर किया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा