1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोयाबीन की आवक 24% से ज्यादा घटी, सोयामील निर्यात 76% घटा

सोयाबीन की आवक 24% से ज्यादा घटी, सोयामील निर्यात 76% घटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 10, 2020 09:48 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 09:48 pm IST

देश में इस साल सोयाबीन उत्पादन में आई कमी का असर मंडियों में सोयाबीन की आवक पर दिख रहा है। सोयाबीन उद्योग संगठन सोपा (SOPA) के मुताबिक चालू सोयाबीन फसल वर्ष 2019-20 के शुरुआती 3 महीने यानि अक्तूबर से दिसंबर 2019 के दौरान सोयाबीन की आवक में 24 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है।

सोयाबीन- India TV Hindi
सोयाबीन की आवक 24% से ज्यादा घटी, सोयामील निर्यात 76% घटा Image Source : PTI

नई दिल्ली: देश में इस साल सोयाबीन उत्पादन में आई कमी का असर मंडियों में सोयाबीन की आवक पर दिख रहा है। सोयाबीन उद्योग संगठन सोपा (SOPA) के मुताबिक चालू सोयाबीन फसल वर्ष 2019-20 के शुरुआती 3 महीने यानि अक्तूबर से दिसंबर 2019 के दौरान सोयाबीन की आवक में 24 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। सोपा के मुताबिक अक्तूबर से दिसंबर के दौरान देशभर की मंडियों में कुल 42.50 लाख टन सोयाबीन की आवक हुई है जबकि फसल वर्ष 2018-19 में इस दौरान 56 लाख टन की आवक हुई थी। 

Related Stories

सोयाबीन की कम आवक की वजह से सोयामील उत्पादन घटा है और इसके निर्यात में भी कमी आई है, सोपा के मुताबिक अक्तूबर से दिसंबर के दौरान सोयामील निर्यात में 76 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान सिर्फ 2.05 लाख टन सोयामील का निर्यात हो पाया है जबकि फसल वर्ष 2018-19 में इस दौरान 8.6 लाख टन का निर्यात हो गया था।

सोपा ने चालू फसल वर्ष 2019-20 के दौरान देश में सोयाबीन उत्पादन में 17 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट का अनुमान लगाया है, सोपा के मुताबिक इस साल देश में 89.94 लाख टन सोयाबीन पैदा होने का अनुमान है जबकि 2018-19 के दौरान देश में 109.33 लाख टन सोयाबीन का उत्पादन हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा