1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50,000 अंक के पार, निफ्टी 14,800 अंक से ऊपर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50,000 अंक के पार, निफ्टी 14,800 अंक से ऊपर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2021 10:30 am IST,  Updated : Mar 02, 2021 10:30 am IST

घरेलू और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर बंबई शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 190 अंक से अधिक बढ़कर 50,000 अंक के आंकड़े से ऊपर निकल गया।

शुरुआती कारोबार में...- India TV Hindi
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50,000 अंक के पार, निफ्टी 14,800 अंक से ऊपर Image Source : AP

मुंबई। घरेलू और वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने पर बंबई शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 190 अंक से अधिक बढ़कर 50,000 अंक के आंकड़े से ऊपर निकल गया। इस दौरान कारोबारियों की व्यापक आधार पर बाजार में खरीदारी का जोर रहा। विश्लेषकों का कहना है कि तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े सकारात्मक दायरे में पहुंचने से निवेशकों की धारणा बेहतर बनी हुई है। इसके साथ ही वैश्विक बाजारों में पिछले सप्ताह की उठापटक के बाद बॉंड बाजार में शांति लौटने से भी निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है। 

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 191.45 अंक यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 50,041.21 अंक पर पहुंच गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 65.10 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 14,826.65 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 26 में बढ़त का रुख रहा।

इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 749.85 अंक यानी 1.53 प्रतिशत और निफ्टी 232.40 अंक यानी 1.60 प्रतिशत ऊंचा रहा था। इस बीच, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट तेल का वायदा भाव 0.65 प्रतिशत गिरकर 62.90 डालर प्रति बैरल रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा