1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसक्स 250 अंक उछला

हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसक्स 250 अंक उछला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2019 10:56 am IST,  Updated : Jan 21, 2019 10:56 am IST

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच चुनिंदा बड़ी कंपनियों के शेयरों में घरेलू निवेशकों की लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 250 अंक उछला।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच चुनिंदा बड़ी कंपनियों के शेयरों में घरेलू निवेशकों की लिवाली से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 250 अंक उछला। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 245.19 अंक यानी 0.67 प्रतिशत बढ़कर 36,631.80 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 53.10 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 10,960.05 अंक पर पहुंच गया। 

शेयर ब्रोकरों ने कहा कि बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों से उत्साहित घरेलू निवेशकों ने लिवाली जारी रखी। इसके अलावा, अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर चल रहे विवाद के नरम पड़ने से अन्य एशियाई बाजारों में मजबूत रुख रहा। इससे भी घरेलू शेयर बाजारों को समर्थन मिला। 

अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 124.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी निवेशक 97 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा