1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाटा स्‍काई ने बंद किया सोनी व इंडिया टुडे चैनल का प्रसारण, कंपनियों की लड़ाई में ग्राहकों का हो रहा है नुकसान

टाटा स्‍काई ने बंद किया सोनी व इंडिया टुडे चैनल का प्रसारण, कंपनियों की लड़ाई में ग्राहकों का हो रहा है नुकसान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 02, 2018 11:17 pm IST,  Updated : Oct 02, 2018 11:17 pm IST

टाटा स्‍काई के लगभग 1.6 करोड़ उपभोक्‍ता अपने टीवी सेट पर सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क इंडिया (एसपीएन) के 32 और इंडिया टुडे नेटवर्क के तीन चैनल नहीं देख पा रहे हैं।

Television- India TV Hindi
Television Image Source : TELEVISION

नई दिल्‍ली। टाटा स्‍काई के लगभग 1.6 करोड़ उपभोक्‍ता अपने टीवी सेट पर सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क इंडिया (एसपीएन) के 32 और इंडिया टुडे नेटवर्क के तीन चैनल नहीं देख पा रहे हैं। टाटा स्‍काई और एसपीएन के बीच मूल्‍य निर्धारण को लेकर विवाद चल रहा है, जिसका खामियाजा उपभोक्‍ताओं को उठाना पड़ रहा है। पूरे साल, छह महीने और हर माह का सब्‍सक्रिप्‍शन लेने वाले ग्राहक पूरा पैसा चुकाने के बाद भी अपने पसंदीदा चैनल देखने में असमर्थ हैं और उनकी इस समस्‍या को सुनने वाला कोई नहीं है।

टाटा स्‍काई ने 1 अक्‍टूबर से लोकप्रिय टीवी चैनल जैसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, सब, मैक्‍स, एएक्‍सएन, सोनी पिक्‍स, आज तक और इंडिया टुडे टीवी का प्रसारण बंद कर दिया है। इन सभी चैनलों का डिस्‍ट्रीब्‍यूशन एसपीएन के पास ही है। एसपीएन ने टाटा स्‍काई के इस कदम को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है। एसपीएन ने 2 अक्‍टूबर को राष्‍ट्रीय दैनिक समाचार पत्र में विज्ञापन जारी कर ग्राहकों से डीटीएच या केबल ऑपरेटर बदलने का आग्रह किया है।

क्‍या है मामला

टाटा स्‍काई के साथ एसपीएन की तीन साल की डिस्‍ट्रीब्‍यूशन डील 31 जुलाई को समाप्‍त हो चुकी है। अब दोनों पार्टियां नई डील के लिए बातचीत कर रही हैं। तीन साल पहले टाटा स्‍काई के सब्‍सक्राइर्ब्‍स की संख्‍या लगभग 1 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 1.6 करोड़ हो गई है। एसपीएन की नजर अब राजस्‍व के बड़े हिस्‍से पर है, जबकि टाटा स्‍काई इसके लिए तैयार नहीं है।

टाटा स्‍काई ने कही ये बात

टाटा स्‍काई के एमडी और सीईओ हरित नागपाल ने कहा कि एसपीएन के साथ बातचीत खत्‍म हो गई है। वह जबरन डीटीएच ऑपरेटर पर कीमत बढ़ाने का दबाव बना रहे हैं। इसलिए हमनें कुछ चैनलों का प्रसारण बंद कर दिया है, जबकि कुछ लोकप्रिय चैनलों को चालू रखा है। उन्‍होंने कहा कि हम 11 चैनलों के लिए सोनी को समझौता दर से तीन गुना अधिक भुगतान कर रहे हैं। इसलिए हमनें अपने उपभोक्‍ताओं से इस बोझ को बांटने का आग्रह किया है।

sony channels
Image Source : SONY CHANNELS sony channels

एसपीएन ने नहीं बढ़ाए दाम

वहीं एसपीएन के प्रवक्‍ता का कहना है कि एसपीएन ने अपने चैनलों के दाम नहीं बढ़ाए हैं। इसलिए हम उपभोक्‍ताओं से अपना डीटीएच ऑपरेटर या केबल नेटवर्क बदलने का आग्रह कर रहे है।

tata sky spn row
Image Source : TATA SKY SPN ROWtata sky spn row

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा