1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाटा स्काई के नए विज्ञापन में अमिताभ बच्चन इस खास अंदाज में आएंगे नजर

टाटा स्काई के नए विज्ञापन में अमिताभ बच्चन इस खास अंदाज में आएंगे नजर

 Published : May 02, 2018 07:20 pm IST,  Updated : May 02, 2018 07:20 pm IST

क्रिकेट के मनोरंजन के बीच टाटा स्काई का यह विज्ञापन भी छोटे परदे के दर्शकों का मनोरंजन करेगा।

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : PTI

नई दिल्ली:  मेगास्टार अमिताभ बच्चन टाटा स्काई के नए विज्ञापन में एक क्रिटिक के तौर पर नजर आएंगे। क्रिकेट के मनोरंजन के बीच टाटा स्काई का यह विज्ञापन भी छोटे परदे के दर्शकों का मनोरंजन करेगा। टाटा स्काई यह नया विज्ञापन 'हर सीन का मजा लो' में उन कार्यक्रमों का जिक्र किया गया है जिनकी पेशकश इस डीटीएच टेलीविजन सेवा प्रदाता द्वारा की जाती है।

इस विज्ञापन अभियान में नौ सीरीज के विज्ञापन फिल्म में एक यादगार व क्रिटिक की भूमिका में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे और इसका प्रसारण इसी माह किया जाएगा। टाटा स्काई के चीफ कम्यूनिकेशन्स ऑफिसर मलय दीक्षित ने कहा, "टाटा स्काई के पास कई चैनल हैं, जो न सिर्फ टीवी, बल्कि मोबाइल एप पर भी उपलब्ध हैं। इसका उद्देश्य ग्राहकों को यह बताना है कि हमारे प्लेटफॉर्म पर हमेशा कुछ नया रहता है। अमिताभ बच्चन के साथ हमारा नया कैम्पेन इसी को दर्शाता है। "

उन्होंने कहा, "आप बिग बी को फिल्म देखते समय फिल्मी सितारों की आलोचना करते देखेंगे। टाटा स्काई द्वारा 81 मूवी चैनलों और 600 से अधिक चैनलों एवं सर्विस के साथ दर्शकों के लिए ढेरों मनोरंजन व मस्ती के कार्यक्रमों की पेशकश की जाती है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन