1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टाटा स्टील की बिक्री जून तिमाही में 23 प्रतिशत घटी, उत्पादन में आई 28.49 प्रतिशत की कमी

टाटा स्टील की बिक्री जून तिमाही में 23 प्रतिशत घटी, उत्पादन में आई 28.49 प्रतिशत की कमी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 09, 2020 01:20 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 01:20 pm IST

यूरोप में कंपनी की बिक्री 19.4 लाख टन रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 22.6 लाख टन थी।

Tata Steel sales fall 23 pc to 5.28 MT in Apr-Jun qtr; output down 28.49 pc- India TV Hindi
Tata Steel sales fall 23 pc to 5.28 MT in Apr-Jun qtr; output down 28.49 pc Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। टाटा स्टील लिमिटेड (टीएसएल) ने गुरुवार को कहा कि अप्रैल-जून 2020 तिमाही के दौरान उसकी समेकित बिक्री 22.8 प्रतिशत घटकर 52.8 लाख टन रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 68.4 टन थी। कंपनी ने बताया कि कोरोना वायरस महमारी के कारण उसकी बिक्री प्रभावित हुई।

टीएसएल ने शेयर बाजार को बताया कि आलोच्य अवधि के दौरान समेकित उत्पादन 28.

49 प्रतिशत घटकर 55.2 टन रह गया, जो 2019-20 की पहली तिमाही में 77.2 टन था। बीती तिमाही के दौरान टीएसएल की भारत में बिक्री 29.2 लाख टन रही। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 39.6 लाख टन था। भारत में उत्पादन 45 लाख टन से घटकर 29.9 लाख टन रह गया। 

यूरोप में कंपनी की बिक्री 19.4 लाख टन रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 22.6 लाख टन थी। यूरोप में कंपनी का उत्‍पादन एक साल पहले के 26.5 लाख टन से समीक्षाधीन अवधि में 21.4 लाख टन रही। टाटा स्‍टील की साउथ ईस्‍ट एशिया में की बिक्री भी पहली तिमाही में घटकर 4.2 लाख टन रह गई, जो एक साल पहले 6.2 लाख टन रही थी। यहां कंपनी का उत्‍पादन 3.9 लाख टन रहा, जो एक साल पहले 5.7 लाख टन था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा