Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2020 में मोदी सरकार के लिए आई पहली खुशखबरी, दिसंबर में GST संग्रह रहा 1.03 लाख करोड़ रुपए

2020 में मोदी सरकार के लिए आई पहली खुशखबरी, दिसंबर में GST संग्रह रहा 1.03 लाख करोड़ रुपए

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Jan 01, 2020 04:07 pm IST, Updated : Jan 01, 2020 04:33 pm IST

Latest GST Collection Updates: Gross GST revenue collected in month of Dec, 2019: 2020 में मोदी सरकार के लिए आई पहली खुशखबरी, दिसंबर में GST संग्रह रहा 1.03 लाख करोड़ रुपए

 Total GST collection for December at Rs 1.03 lakh crore- India TV Paisa

 Total GST collection for December at Rs 1.03 lakh crore

नई दिल्‍ली। नए साल 2020 के पहले दिन मोदी सरकार के लिए पहली खुशखबरी आई है। दिसंबर महीने में वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1.03 लाख करोड़ रुपए रहा है। इससे पहले नवंबर महीने में भी जीएसटी से सरकार को 1.03 लाख करोड़ रुपए का राजस्‍व हासिल हुआ था। यह लगातार दूसरा महीना है जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा है।

वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक दिसंबर 2019 मे कुल 1,03,184 करोड़ रुपए का राजस्‍व हासिल हुआ है, जिसमें से सीजीएसटी 19,962 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 26,792 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 48,099 करोड़ रुपए और उपकर 8,331 करोड़ रुपए है।

दिसंबर 2019 में राज्‍यवार जीएसटी संग्रह

statewise gst collection in dec 2019
statewise gst collection in dec 2019

उल्‍लेखनीय है कि 3 माह की गिरावट के बाद नवंबर में पहली बार जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा था। नवंबर, 2019 में जीएसटी का कुल संग्रह 1,03,492 करोड़ रुपए रहा था।

वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक अक्‍टूबर माह में कुल संग्रहित जीएसटी राजस्‍व 95,380 करोड़ रुपए था। सितंबर 2019 में जीएसटी का कुल संग्रह 91,916 करोड़ रुपए था। इससे पहले अगस्त 2019 में जीएसटी संग्रह 98,202 करोड़ रुपए था। जुलाई 2019 में यह आंकड़ा 1.02 लाख करोड़ रुपए था। चालू वित्त वर्ष में यह लगातार तीसरा महीना है, जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपए के स्तर से नीचे रहा है। इससे पहले जून में जीएसटी संग्रह 99,939 करोड़ रुपए था।

GST Trends
GST Trends

 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement