1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जियो, वोडाफोन और एयरटेल से TRAI वसूलेगा जुर्माना, सेवा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरना बनी वजह

जियो, वोडाफोन और एयरटेल से TRAI वसूलेगा जुर्माना, सेवा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरना बनी वजह

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 09, 2018 03:44 pm IST,  Updated : Sep 09, 2018 03:44 pm IST

दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया समेत बड़ी दूरसंचार कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। मार्च तिमाही के दौरान विभिन्न सेवा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने के चलते यह कदम उठाया गया है।

TRAI fines Jio, Airtel, Vodafone, Idea for not meeting QoS norms in March quarter- India TV Hindi
TRAI fines Jio, Airtel, Vodafone, Idea for not meeting QoS norms in March quarter

नई दिल्ली दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया समेत बड़ी दूरसंचार कंपनियों पर जुर्माना लगाया है। मार्च तिमाही के दौरान विभिन्न सेवा गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने के चलते यह कदम उठाया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी और बताया कि विभिन्न मानदंडों और सेवा क्षेत्रों के आधार पर जुर्माना लगाया गया है और सभी कंपनियां भुगतान कर रही हैं।

ट्राई ने मार्च तिमाही के दौरान रिलायंस जियो पर 34 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अन्य नेटवर्कों के साथ परस्पर संयोजन बिंदु पर जाम, कॉल सेंटर व ग्राहक सेवाओं तक पहुंच सहित विभिन्न मदों में लगा है। इस बारे में रिलायंस जियो को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं आया।

सूत्रों के अनुसार, भारती एयरटेल पर 11 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। जबकि आइडिया सेल्युलर पर 12.5 लाख रुपए और वोडाफोन पर करीब 4 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

एयरटेल ने इस पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया जबकि आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन ने भेजे गये ई-मेल का कोई जवाब नहीं दिया है। ट्राई चेयरमैन आरएस शर्मा ने इससे पहले कहा था कि नियामक गुणवत्ता नियमों को पूरा नहीं करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाने के अंतिम चरण में है। हालांकि, जानकारी देने से मना कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा