1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोटबंदी का यह होगा नुकसान, कम ब्याज दर से विदेशी पूंजी जा सकती है देश से बाहर

नोटबंदी का यह होगा नुकसान, कम ब्याज दर से विदेशी पूंजी जा सकती है देश से बाहर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 26, 2016 12:51 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 12:51 pm IST

नोटबंदी के बाद बैंक जमाओं में वृद्धि का ब्याज पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर कहा गया है कि कम ब्याज दर की वजह से विदेशी धन देश से बाहर जा सकता है।

नोटबंदी का यह होगा नुकसान, कम ब्याज दर से विदेशी पूंजी जा सकती है देश से बाहर- India TV Hindi
नोटबंदी का यह होगा नुकसान, कम ब्याज दर से विदेशी पूंजी जा सकती है देश से बाहर

नई दिल्ली। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नोटबंदी के बाद बैंक जमाओं में वृद्धि का ब्याज पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि घरेलू ब्‍याज दर एक स्तर से नीचे नहीं आए। ब्याज दर के एक स्तर से नीचे आने से विदेशी पूंजी बाहर जा सकती है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, आप ब्याज दर को बहुत नीचे नहीं ला सकते क्योंकि ऐसा होने पर पूंजी यहां से बाहर जा सकती है।

  • ब्याज दर संतुलन का कार्य करता है। आप इसे बहुत नीचे या बहुत ऊपर नहीं ले जा सकते।
  • हालांकि इस समय सरकार के लिए ब्याज दर कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि फिलहाल जोर मुद्रा के वितरण पर है।
  • कम ब्याज दर से विदेशी निवेश वापस जा सकता है।
  • भारतीय बांड बाजार आकर्षक बनेगा, जिससे पूंजी देश से बाहर जाएगी।
  • आठ नवंबर को 500 और 1,000 रुपए के नोटों पर पाबंदी के बाद अबतक 6.0 लाख करोड़ रुपए से अधिक बैंकों में जमा हुए हैं।
  • सरकार को कुल 15 लाख करोड़ रुपए प्राप्त होने की उम्मीद है।
  • अग्रिम कर भुगतान के संदर्भ में अधिकारी ने कहा कि कुछ प्रभाव पड़ सकता है लेकिन यह दीर्घकालीन लाभ के लिए अल्पकालीन समस्या है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा