1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गूगल के हिस्सा खरीद की खबरों पर वोडाफोन आईडिया की सफाई, कहा ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

गूगल के हिस्सा खरीद की खबरों पर वोडाफोन आईडिया की सफाई, कहा ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : May 29, 2020 03:33 pm IST,  Updated : May 29, 2020 03:33 pm IST

खबर के बाद वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में 35 फीसदी तक बढ़त दर्ज हुई

vodafone idea- India TV Hindi
vodafone idea Image Source : PTI

नई दिल्ली। वोडाफोन आइडिया ने मीडिया में जारी उन खबरों का खंडन किया है जिसके मुताबिक गूगल कंपनी में छोटी हिस्सेदारी खरीद सकती है। खबरों के बाद स्टॉक में करीब 35 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जिसके बाद वोडाफोन आइडिया ने सफाई जारी की।

कंपनी ने कहा कि कंपनी लगातार निवेश के ऐसे मौके तलाशती रहती है, जिससे कंपनी के शेयर धारकों के निवेश की कीमत बढ़े। ऐसे प्रस्ताव जब भी बोर्ड के सामने आते हैं तो सेबी के नियमों के मुताबिक उनकी जानकारी बाजार को दी जाती है। फिलहाल कंपनी के बोर्ड के सामने ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है। कंपनी ने साफ किया कि वो शेयर कीमतों के लिए संवेदनशील जानकारियों को नियमों के मुताबिक शेयर बाजार तक पहुंचा देती है।

मीडिया में गुरुवार रात से खबरें थी कि गूगल वोडाफोन आइडिया में 5 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीद सकता है। जिसके बाद आज स्टॉक में तेज उछाल देखने को मिला है। स्टॉक पिछले बंद स्तर के मुकाबले करीब 35 फीसदी तक बढ़ गया। हालांकि सफाई के साथ ही इसमें गिरावट देखने को मिली और बढ़त सीमित होकर करीब 13 फीसदी पर आ गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा