नई दिल्ली। वोडाफोन इंडिया ने पिछले हफ्ते 5 नए प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान तमिलनाडु सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए लॉन्च किए गए हैं। इसमें सबसे सस्ता प्लान 79 रुपए का है जिसमें आपको फ्री कॉलिंग के साथ डेटा मिल रहा है। इसके अलावा इन रीचार्ज पैक में डेटा, एसएमएस और अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल का ऑफर दिया गया है। नए सुपर प्लान 2जी, 3जी और 4जी हैंडसेट के सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने एक बयान में कहा, माय वोडाफोन ऐप के अलावा, नए सुपर प्लान वोडाफोन स्टोर, मिनी स्टोर और मल्टी ब्रांड रिटेल आउटलेट से भी रीचार्ज कराया जा सकता है।
Related Stories
वोडाफोन के पांच नए सुपर प्लान में सबसे पहले बात करते हैं सबसे सस्ते 79 रुपये वाले पैक की। यह पैक 7 दिन की वैधता के साथ आता है। इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल, 500 एमबी डेटा और लोकल व नेशनल एसएमएस के लिए 25 पैसा देने होंगे। वहीं सबसे महंगा पैक 509 रुपए का है। इस पैक की वैधता 84 दिन है और इसमें अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल, 1 जीबी डेटा हर रोज और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। इसके अलीवा एक अन्य पैक है जिसकी कीमत 458 रुपए है। इसमें भी 509 रुपए के पैक की सभी सुविधाएं मिलती है और इस पैक की वैधता 70 दिन है।
तीसरा प्लान है 347 रुपये है और इसकी वैधता 28 दिन है। इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल के अलावा 1.5 जीबी डेटा और 25 पैसा प्रति एसएमएस (लोकल या एसटीडी) की सुविधाएं मिलती हैं। 199 रुपये का रीचार्ज पैक 347 रुपये के पैक की तरह ही है, लेकिन इसमें 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन की जगह 1 जीबी डेटा प्रति माह मिलता है। नए वोडाफोन सुपर पैक के बारे में वोडाफोन इंडिया, तमिलनाडु के बिज़नेस हेड एस. मुरली ने कहा, ''वोडाफोन में, हमारे लिए ग्राहक सबसे पहले हैं। हर वोडाफोन सुपर प्लान को ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सबसे बेहतर वेल्यू दी गई है।''